{"_id":"685eaf66a68cc26296088850","slug":"video-ayathhaya-ma-nakal-bhagavana-jagananatha-ka-bhavaya-ratha-yatara-umaugdha-sharathathhalo-ka-salb-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार शाम भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्रीजगन्नाथ पुरी की तर्ज पर निकाली जाती है, जो अयोध्या की धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।
शाम 6 बजे आरती और पूजन के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर भक्तों के दर्शन के लिए यात्रा प्रारंभ हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्माचार्य, महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु जन शामिल हुए। भक्तों ने हरि नाम संकीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। रथयात्रा के मार्ग पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने भी विभिन्न स्थानों पर जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। अयोध्या की गलियों में घंटा-घड़ियाल और जय श्री जगन्नाथ के उद्घोष के साथ निकली यह यात्रा आस्था, परंपरा और भक्ति का अनुपम संगम बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।