{"_id":"6a9e740d40ca4dbc5c095644","slug":"video-ayathhaya-ma-acanaka-gara-thavara-malb-ma-thabkara-bika-makanaka-ka-mata-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबकर बाइक मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबकर बाइक मैकेनिक की मौत
अयोध्या में सदर तहसील के पास सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक पीडब्ल्यूडी कार्यालय की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर बाइक मैकेनिक रविंद्र कुमार गौड़ की मौत हो गई। बताया गया कि रविंद्र बाइक की मरम्मत का काम करते थे। हादसे के दौरान वह दीवार के पास मौजूद थे, तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह मलबे में दब गए। मौके से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक ने स्थानीय लोगों को बताया कि मलबे के नीचे कोई व्यक्ति दबा हुआ है। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर रविंद्र को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।