{"_id":"6a9e7bc2355c1d462d08bad9","slug":"video-ayathhaya-ma-saraya-ka-bugdhhata-jalsatara-sa-lga-parashana-gapatara-ghata-para-bugdhha-rahata-thal-tanata-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सरयू के बढ़ते जलस्तर से लोग परेशान, गुप्तार घाट पर बाढ़ राहत दल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सरयू के बढ़ते जलस्तर से लोग परेशान, गुप्तार घाट पर बाढ़ राहत दल तैनात
अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन बेहाल हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में निगरानी और लोगों की सुरक्षा के लिए टीमें तैनात की हैं। अब प्रमुख घाटों के साथ गुप्तार घाट और अयोध्या क्षेत्र में भी सुरक्षा टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। गुप्तार घाट पर 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा की टीम तैनात की गई है। जवान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए गहरे पानी में न जाने की अपील कर रहे हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए नौका विहार पूरी तरह रोक दिया गया है। नाविकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न ले जाएं। जलस्तर बढ़ने के साथ निर्मलीकुंड क्षेत्र में नदी किनारे कटान भी शुरू हो गया है। कई अस्थाई दुकानें पानी की जद में आ गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।