{"_id":"6a9fdd09d557c61a2004fd46","slug":"video-ayathhaya-khabra-ka-btha-jaga-parashasana-shava-thaha-sathal-ka-maraga-para-yathathhasatara-para-kama-shanpr-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: खबर के बाद जागा प्रशासन, शव दाह स्थल के मार्ग पर युद्धस्तर पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: खबर के बाद जागा प्रशासन, शव दाह स्थल के मार्ग पर युद्धस्तर पर काम शुरू
अयोध्या: राजघाट स्थित सुविधा स्थल को जाने वाले जर्जर मार्ग के निर्माण का काम आखिरकार शुरू हो गया। इस समस्या को सबसे पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए वीडियो जारी करते हुए कहा था कि तय समय में कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह धरने पर बैठेंगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मार्ग को आवागमन के योग्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू करा दिया है। पहले चरण में सड़क पर मलबा डाला जा रहा है, ताकि मार्ग की नमी खत्म हो सके और सतह को मजबूत किया जा सके। इसके बाद सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।