{"_id":"6aa303e0bceaf7a5df056f94","slug":"roadways-employees-public-awareness-campaign-regarding-their-demands-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-158404-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का जनजागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का जनजागरण
Fri, 11 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, न्यूनतम 30 हजार रुपये मानदेय, महंगाई भत्ता और कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को अयोध्या डिपो में अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारियों को प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि कई मांगों पर पूर्व में शासन और निगम प्रबंधन के साथ सहमति बनी थी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। संघ के अनुसार 16 सितंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक के माध्यम से मांग-पत्र दिया जाएगा। मांगें पूरी न होने पर 21 सितंबर को प्रदेशभर के कर्मचारी लखनऊ के चारबाग बस स्टेशन पर एकत्र होंगे। कार्यक्रम में अतुल पांडेय, विकास यादव और विवेक यादव समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन