{"_id":"6ac0c8ea321dcf929805fd75","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-tahasal-ma-lkhapal-ka-paratharashana-tahasal-samathhana-thavasa-ka-kaya-bhashhakara-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली तहसील में लेखपालों का प्रदर्शन, तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली तहसील में लेखपालों का प्रदर्शन, तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार
अयोध्या के रुदौली तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शासन के खिलाफ विरोध जताया। तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लेखपाल पिछले 10 वर्षों से 2800 ग्रेड पे के वेतनमान की मांग कर रहे हैं। आठ वर्षों से केवल लेखपालों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था लागू होने, दो वर्षों से लेखपालों की पदोन्नति सूची जारी नहीं होने समेत आठ मांगों को लेकर संगठन आंदोलन कर रहा है।
तहसील अध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में आठ अक्टूबर को सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। 10 अक्टूबर को शासन दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, 12 अक्टूबर को रक्तदान, 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली और 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।धरने में तहसील मंत्री दीप चंद्र, अंकित श्रीवास्तव, रोशन कुमार समेत बड़ी संख्या में लेखपाल और महिला लेखपाल शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।