फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Flowers from Kashi and decorative festoons from Gujarat will arrive for Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव के लिए काशी से फूल, गुजरात से आएंगे वंदनवार

Fri, 02 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 02 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Flowers from Kashi and decorative festoons from Gujarat will arrive for Deepotsav
दीपोत्सव में जगमग राम की पैडी।
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपोत्सव का भव्य आयोजन पांच से सात अक्तूबर तक होगा। इस बार दीपोत्सव को हर बार की अपेक्षा और अधिक भव्य बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव में वाराणसी व गुजरात की लोककलाओं का संगम नजर आएगा तो वहीं देश भर के करीब तीन हजार से अधिक लोक कलाकार संस्कृति के विविध रंगाें की छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन

अबकी बार अयोध्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। दीपोत्सव में कुल 30 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने की योजना है। भारत के कोने-कोने से आने वाले लोक कलाकार दीपोत्सव को और भव्य बनाएंगे। दीपोत्सव में इस बार डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कुछ अलग अंदाज में नजर आएगा। विश्वविद्यालय परिसर की सजावट को केवल रोशनी और आधुनिक डेकोरेशन तक सीमित रखने के बजाय इसमें देश की लोक संस्कृति का रंग भरने की तैयारी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की संयोजन समिति ने सजावट के लिए अलग रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। प्रवेश द्वार, मुख्य मार्ग, मंडप और प्रमुख आयोजन स्थलों पर फूलों और पारंपरिक सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। गुजरात की रंग-बिरंगी वंदनवार के साथ वाराणसी की फूल सजावट का संयोजन परिसर को अलग सांस्कृतिक स्वरूप देगा। सामग्री के चयन के लिए संयोजन समिति के सदस्य जल्द वाराणसी और गुजरात का दौरा करेंगे। वहां स्थानीय कलाकारों और आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क कर सामग्री का चयन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का जोर इस बात पर है कि सजावट में स्थानीय संस्कृति के साथ देश के दूसरे हिस्सों की लोक परंपराओं को भी स्थान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकियों और प्रवेश द्वारों पर रहेगा विशेष जोर

- दीपोत्सव में विश्वविद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार और प्रमुख स्थलों पर लोक कला आधारित सजावट करने की तैयारी है। फूलों, दीपों, वंदनवार और प्रकाश व्यवस्था का संयोजन कर अलग-अलग हिस्सों को अलग थीम देने की योजना है। झांकियों और मंडपों में भी पारंपरिक कला की झलक दिखाई देने की तैयारी है। यही नहीं राम की पैड़ी परिसर में भी विशेष थीम पर रंगोली व अन्य सजावट की योजना है। इसके अलावा पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से भी अयोध्या को भव्यतम रूप देने की कवायद शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed