{"_id":"6a952bfe5e41f0a58f08887e","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-kashhatara-ma-harasha-thavavatha-ka-parathama-ayathhaya-aagamana-para-bhavaya-savagata-ka-tayara-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी
अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का सोमवार को पहली बार अयोध्या आगमन हो रहा है। उनके स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
अयोध्या की सीमा पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत करेंगे। स्वागत को खास बनाने के लिए चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। हरीश द्विवेदी के काफिले के अयोध्या सीमा में पहुंचते ही बुलडोजरों से फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। रुदौली क्षेत्र में भी जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी की है। अयोध्या की सीमा पर भव्य स्वागत किया जाएगा। चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्वागत पूरे रुदौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से होगा और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। अयोध्या सीमा पर चार बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया जाएगा।
राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी का यह पहला अयोध्या दौरा है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत को यादगार बनाने की पूरी तैयारी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।