{"_id":"6addd24a40fc3680de08c2ee","slug":"video-54-patients-were-examined-and-given-medicines-at-cm-public-health-fair-at-phc-tarun-in-ayodhya-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के पीएचसी तारुन में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 54 मरीजों की जांच, दी गईं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के पीएचसी तारुन में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 54 मरीजों की जांच, दी गईं दवाएं
अयोध्या में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पछियाना तारुन में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें दोपहर एक बजे तक 54 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शुक्ला ने मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं।
मेले में बुखार, खांसी, जोड़ों के दर्द, एनीमिया, टाइफाइड, डायरिया, एलर्जी और सीने में दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। दो वर्षीय ओम को खांसी और बुखार, जबकि 30 वर्षीय कंचन को जोड़ों में दर्द की समस्या थी। एसपी सिंह ने एलर्जी की शिकायत बताई। अमरजीत और सुरेश बुखार से पीड़ित थे। रामसूरत यादव को हीमोग्लोबिन की कमी के चलते आयरन सुक्रोज दिया गया। पुष्पा एनीमिया, विश्वजीत टाइफाइड, गुंजन डायरिया और पूर्वी बुखार की शिकायत लेकर पहुंचीं। वहीं, अरुण प्रजापति ने सीने में दर्द की समस्या बताई।स्वास्थ्य मेले में फार्मासिस्ट राम जनक वर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।