Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Standing on the platform of a moving wedding procession, money was showered, causing traffic jam in Hasanpur
{"_id":"6925c6559439346c0206d7cf","slug":"video-standing-on-the-platform-of-a-moving-wedding-procession-money-was-showered-causing-traffic-jam-in-hasanpur-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चलती बरात की थार पर खड़े होकर बरसाए नोट, हसनपुर में लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बरात की थार पर खड़े होकर बरसाए नोट, हसनपुर में लग गया जाम
हसनपुर में चलती बरात की थार पर खड़े होकर युवकों ने नोट बरसाए। पैसे लूटने के लिए लोगों ने थार को घेर लिया और उसके पीछे-पीछे चल दिए। जिससे जाम लग गया। जमकर स्टंटबाजी की गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बताते हैं कि सोमवार की रात दिल्ली से एक बरात हसनपुर में आई थी। बरात में शामिल एक थार गाड़ी पर चढ़कर युवकों ने जमकर स्टंट किया। स्टंट ही नहीं जमकर नोट बरसाए। थार के पीछे एक और कार थी, जिसकी छत पर एक युवती भी खड़ी होकर तमाशा देख रही थी। यह घटना संभल अड्डे के नजदीक हुई। यहां पर नोट बरसाने की वजह से लोगों की भीड़ जुट गई। नोट लूटने के लिए सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई। जिससे जाम लग गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में कार का चालान किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।