{"_id":"6991e292a491a8cb810dcbce","slug":"video-lord-shivas-wedding-procession-was-taken-out-with-great-pomp-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली भगवान शिव की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बरात धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बरात पर फूल बरसाए। भव्य रथ में सवार शिव और गणों की झांकी मन मोह रही थी।
महाशिवरात्रि पर रविवार दोपहर बाद बुध बाजार मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भगवान शिव की बरात निकाली गई। यहां भव्य रथ पर सवार भगवान शिव और उनके गणों की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान भगवान शिव के भजन लोगों के मन में भक्ति रस घोल रहे थे। भक्ति में डूबे लोग रंग और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह शिव बरात पर लोगों नेे फूल बरसाए। श्रद्धालु बरात में थिरकते हुए चल रहे थे। विभिन्न मार्गों सेे होते हुए गंगा प्याऊ मंदिर पर बरात संपन्न हुई। इस दौरान देवेंद्र शर्मा, नवीन गर्ग, कृष्ण अवतार सैनी, पिंकू वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, गजेंद्र कश्यप, रवि उपाध्याय, मीनाक्षी वर्मा, सीमा, संध्या कश्यप, प्रिंस वर्म, दीपक अग्रवाल ,मोहित शर्मा , संजय सैनी, राजू राजभर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।