{"_id":"6aab0098a6679760e60c954f","slug":"leopard-spotted-sitting-on-a-wall-in-nasirpur-panic-ensues-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173144-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नसीरपुर में दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नसीरपुर में दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
डिडौली। नसीरपुर गांव में मंगलवार की देर रात गांव निवासी धनवीर के मकान पर तेंदुआ आकर बैठ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है।
ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे गांव निवासी धनवीर के घर की दीवार तेंदुआ आकर बैठ गया। कुछ देर तक तेंदुआ बैठा रहा लेकिन शोर होने पर तेंदुआ नीचे उतरा और अंधेरे में खेतों की ओर चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन रात में उसकी मौजूदगी से गांव में भय का माहौल है। लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। नसीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी तेंदुआ दिखाई देने के वीडियो सामने आ चुके हैं। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम गांव में गई थी। दो टीमें निगरानी कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।