{"_id":"695d1d295f330945a30c72e7","slug":"video-god-assumes-various-forms-to-destroy-the-wicked-the-narrator-of-the-story-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुष्टों के संहार के लिए विविध रूप धारण करते हैं भगवान: कथाव्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्टों के संहार के लिए विविध रूप धारण करते हैं भगवान: कथाव्यास
श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास नितिन भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया कि दुष्टों के संहार के लिए भगवान विविध रूप धारण कर जन्म लेते हैं। चौकपुरी में मानव सेवा संस्थान की तरफ से चल रही श्रीमद भागवत कथा में श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। कहा कि उस समय प्रजा कंस के अत्याचारों से त्रस्त थी। उसके अत्याचारों से लोगों को निजात दिलाने व धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में जन्म लिया। मार्मिक प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि और भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शशि चड्ढा, पिंटू धारीवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमद भागवत कथा में पहुंच कर आशीर्वाद लिया। तीनों अतिथियों को आयोजकों ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होने से घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही आज की पीढ़ी अपनी संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक होती है। सभी को ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में आना चाहिए। डॉ.एलसी गहलोत, मनमोहन सिंह सेन, महिपाल चौहान, सुरेंद्र चौहान, रमेश सिंह, मास्टर महावीर सिंह, पंडित दयानंद शर्मा, अशोक प्रधान, सर्वेश सक्सेना, रामगोपाल गंगवार, महेंद्र पाल भारद्वाज, विजेंद्र सिंह आदि ने धर्म लाभ कमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।