Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: Amethi: एयर स्ट्राइक के बाद अमेठी रेलवे स्टेशन व सीएचसी पर हुई मॉकड्रिल, सोते हुए बाबा को भी उठा ले गई टीम
{"_id":"681b24d0e2322e04860fd761","slug":"video-video-amethi-eyara-sataraika-ka-btha-amatha-ralva-satashana-va-saecasa-para-haii-makadaral-sata-hae-bb-ka-bha-utha-l-gaii-tama-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: एयर स्ट्राइक के बाद अमेठी रेलवे स्टेशन व सीएचसी पर हुई मॉकड्रिल, सोते हुए बाबा को भी उठा ले गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: एयर स्ट्राइक के बाद अमेठी रेलवे स्टेशन व सीएचसी पर हुई मॉकड्रिल, सोते हुए बाबा को भी उठा ले गई टीम
पहलगाम में आतंकियों द्वारा सैलानियों की जान लेने के बाद मंगलवार देर रात इंडिया द्वारा पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की गई। इस एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार को अमेठी स्टेशन व सीएचसी पर मॉकड्रिल किया गया। इस अभियान के दौरान यात्रियों के समान और संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी भी ली गई।
अमेठी स्टेशन पर बुधवार दोपहर सायरन बजाते हुए एम्बुलेंस, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। एक साथ सब को देखते हुए यात्रियों में भी डर का माहौल बन गया कि आखिर अचानक ये हो क्या रहा है। स्टेशन पर मॉकड्रिल के पहले स्टेशन परिसर में पुलिस व अग्निशमन की सिविल डिफेंस टीम ने आपात स्थिति में घायल लोगों को ट्रीटमेंट देने का सीन क्रिएट किया था।
इस दौरान दो घायल स्टेशन पर तड़पते दिखे। एम्बुलेंस मौके पर आई और टीम ने दोनों घायलों को स्ट्रेचर से उठा कर एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई। इस दौरान स्टेशन पर लोग टकटकी निगाह से देखते रहे। मौके पर पहुची लखनऊ-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री भी ट्रेन से उतरकर मॉकड्रिल देखने लगे। इसके बाद ऐसा ही सीन अमेठी सीएचसी पर क्रिएट किया गया।
सोते हुए बाबा को भी टीम ले गई
मॉकड्रिल के दौरान सभी यात्री पुलिसकर्मियों को ही देख रहे थे। इस दौरान रायबरेली निवासी राजाराम बुजुर्ग सो रहे थे। टीम उनके पास भी पहुची और अचानक उन्हें स्ट्रेचर पर रखने लगी तो बुजुर्ग घबरा गए। इस दौरान स्टेशन पर सभी लोग बुजुर्ग को ही देख रहे थे हालांकि स्टेशन के बाहर लाकर बुजुर्ग को वापस भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।