{"_id":"6ab103ff2af54eb0af09b05b","slug":"video-video-amatha-15-sal-sa-cal-raha-cakabtha-kasana-na-thaya-thharana-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी: 15 साल से चल रही चकबंदी, किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी: 15 साल से चल रही चकबंदी, किसानों ने दिया धरना
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को जिला बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। दोपहर 12 बजे से हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सौंपा गया।
किसानों ने बताया कि ग्राम सभा रसूलपुर की चकबंदी प्रक्रिया करीब 15 वर्षों से चल रही है। अधिकारियों के स्थानांतरण, सर्किल बदलने और अनुभवहीन लेखपाल की लंबे समय से तैनाती के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे किसानों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। यूनियन ने रसूलपुर में दो माह के भीतर चक काटकर पर्चा-23 वितरित कराने और चकबंदी पूरी कराने की मांग की।
महोना पश्चिम गांव में चकबंदी के दौरान कथित अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने की भी मांग की गई। सहायक चकबंदी कार्यालय महोना पश्चिम में बैनामा दस्तावेजों की दाखिल-खारिज, वसीयत और वरासत के मामले महीनों लंबित रहने का आरोप लगाया गया। किसानों ने कार्यालय की कार्यप्रणाली और प्लाटिंग कारोबार से जुड़े लोगों की मौजूदगी की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।