{"_id":"688b8a9383bbb534f8056430","slug":"video-amatha-ma-bkara-ka-bcana-kae-ma-utara-saga-bhaii-eka-ka-mata-thasara-ka-halta-najaka-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बकरी को बचाने कुएं में उतरे सगे भाई, एक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बकरी को बचाने कुएं में उतरे सगे भाई, एक की मौत... दूसरे की हालत नाजुक
अमेठी में कमरौली के सिंदुरवा मजरे पूरे छिटई गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बकरी को बचाने कुएं में उतरा युवक जहरीली गैस की जद में आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने बड़ा भाई कुएं में उतरा। वह भी जहरीली गैस के चलते बेसुध हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने दोनों को कुएं से निकालकर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां बड़े भाई को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई का उपचार चल रहा है।
गांव निवासी मोहम्मद आमिर (26) की बकरी दोपहर करीब 12 बजे घर के पास पुराने कुएं में गिर गई थी। आमिर का छोटा भाई फरहान (16) रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। उसने रस्सी के सहारे बकरी को कुएं से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसकी हालत देख आमिर बिना रस्सी का सहारा लिए कुएं में उतरने लगा, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह आधी ऊंचाई से कुएं में गिर गया। कुछ ही देर में वह भी अचेत हो गया।
कुएं के पास मौजूद ग्रामीण यह सब देख घबरा गए और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी ओपी सिंह अपनी टीम के साथ कुछ ही देर में गांव पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों भाइयों को कुएं से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने मोहम्मद आमिर को मृत घोषित कर दिया। फरहान का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि कुएं में जहरीली गैस की वजह से आमिर की मौत होने की बात सामने आई है। घटना की बिंदुवार जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।