{"_id":"6735b2c6a036070886022fdc","slug":"video-amatha-ma-bgamapara-ekasaparasa-sa-garakara-yavaka-ka-mata-mabil-sa-pahacana-karana-ma-jata-palsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी में बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, मोबाइल से पहचान करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी में बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, मोबाइल से पहचान करने में जुटी पुलिस
जम्मूतवी से वाराणसी की तरफ जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन से बृहस्पतिवार को गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंची हैं। जीआरपी की टीम मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के इसौली मोड़ स्थित पोल संख्या 107 के पास का है। जहां बृहस्पतिवार करीब 12 बजे जम्मूतवी से वाराणसी की तरफ जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस से एक युवक गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पास में ही मौजूद केबिन के गेटमैन ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही स्टेशन मास्टर को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह मौके पर पहुंचे और युवक के जेब में मिले मोबाइल को दुकानदार के पास भेज कर लॉक तुड़वाने की प्रक्रिया में जुट गए है। लॉक टूटने के बाद ही युवक की पहचान हो पाएगी।
एसएचओ द्वारा घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई है जिसके बाद सुल्तानपुर जीआरपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मामला जीआरपी परिक्षेत्र में होने के कारण शव के पोस्टमार्टम के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई जीआरपी करेगी फिलहाल जीआरपी के आने तक स्थानीय पुलिस मौके पर मोजूद रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।