{"_id":"6adfac742d1e3534410d0f9c","slug":"karni-sena-has-started-a-sit-in-protest-amethi-news-c-96-1-ame1008-179013-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: करणी सेना ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: करणी सेना ने शुरू किया धरना
Tue, 27 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
. गौरीगंज के रामलीला मैदान में धरने पर बैठे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी। संवाद
अमेठी सिटी। यूजीसी नियमों की समीक्षा, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक और फर्जी प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच समेत पांच मांगों को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने गौरीगंज के रामलीला मैदान में धरना शुरू कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान यूजीसी नियमों की समीक्षा कराने और जनहित में आवश्यक संशोधन या वापसी पर विचार करने की मांग की। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग उठाई।
नीरज सिंह ने कहा कि जिले में जिन मामलों में प्राथमिकी फर्जी होने की शिकायतें मिली हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। जांच में आरोप निराधार पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई हो। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की। कहा कि मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मोनू सिंह, सुनील कुमार शुक्ल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।