फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP members incensed by Kharge's remarks

Amethi News: खरगे की टिप्पणी पर भड़के भाजपाई

Tue, 27 Oct 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 27 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
BJP members incensed by Kharge's remarks
गौरीगंज ​स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
अमेठी सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पटना में की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। गौरीगंज ब्लॉक परिसर से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता हनुमान तिराहे होते हुए हाईवे स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खरगे का पुतला फूंका। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जिससे कार्यालय के सामने कुछ देर तक गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता गौरीगंज ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय के सामने पहुंचने पर पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच रोक-टोक हुई। हालांकि कार्यकर्ताओं ने विरोध जारी रखते हुए पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन


भाजपा के जिला महामंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बयान पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसी टिप्पणियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शिवम मिश्रा, धैर्य द्विवेदी, अनुराग सिंह, अमन सिंह, अनूप, रायबहादुर, लवकेश तिवारी, आदर्श त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, सोम सिंह, गब्बर शर्मा, अभीष्ट सिंह, अरुण मिश्र राजा, सरजू तिवारी और अजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed