{"_id":"6aa016dc5c93b76aca0a2aa8","slug":"video-amatha-bjal-katata-ka-varathha-ma-mahal-kasana-na-ghara-athhakashhanae-abhayata-karayalya-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: बिजली कटौती के विरोध में महिला किसानों ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: बिजली कटौती के विरोध में महिला किसानों ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय
नरेंद्र आर्य
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:38 PM IST
Link Copied
अघोषित बिजली कटौती और बिलों में गड़बड़ी से नाराज महिला किसानों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। महिला किसान नेत्री रीता सिंह के नेतृत्व में दोपहर करीब दो बजे महिलाएं कार्यालय पहुंचीं और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने समस्याओं का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
रीता सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों को खेतों की सिंचाई में दिक्कत हो रही है। बिजली कटौती से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के बाद भी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
महिलाओं ने बिजली बिलों में गड़बड़ी की जांच कर गलत बिलों को ठीक कराने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने पिछले प्रदर्शन के दौरान अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की। उनका कहना था कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अधीक्षण अभियंता संजय कुमार चतुर्वेदी ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाएं मांगों के समाधान पर अड़ी रहीं। प्रदर्शन में गीता सरोज, कमलेश सरोज, श्याम, राजपति, सावित्री समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने कहा कि बिजली आपूर्ति में सुधार, बिलों की गड़बड़ी दूर करने और अभद्रता के आरोप में कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।