फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The chambers of the female doctor and the dentist were found closed.

Amethi News: बंद मिला महिला और दंत चिकित्सक कक्ष

Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The chambers of the female doctor and the dentist were found closed.
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। -संवाद
अमेठी सिटी। वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप के बीच सीएचसी अमेठी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। रोजाना करीब 600 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को ओपीडी में डॉ. सौरभ और डॉ. देवेश मरीजों का इलाज करते मिले। उधर, महिला चिकित्सक व दंत चिकित्सक के न मिलने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। कई मरीज घंटों इंतजार के बाद बिना इलाज लौट गए।
विज्ञापन


दोपहर 11:43 बजे ओपीडी के प्रथम तल पर महिला चिकित्सक डॉ. साहिना बानो के कक्ष में ताला लगा मिला। परसांवा निवासी कुलदीप ने बताया कि वह सुबह नौ बजे पत्नी रेशमा को दिखाने पहुंचे थे, मगर दोपहर तक चिकित्सक नहीं आईं। चिकित्सक के आने की भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


तिवारीपुर की सुमन, शुकुलपुर की बीना और महिमा समेत कई महिलाएं कक्ष के बाहर चिकित्सक का इंतजार करती मिलीं। दंत रोग विभाग में भी डॉ. अभजीत मौजूद नहीं थे। कक्ष में एक सहायक बैठी थी। दांतों की समस्या लेकर पहुंचे मरीजों को उपकरण उपलब्ध न होने की बात कहते हुए वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी में भीड़ रही। बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज चिकित्सकों के कक्षों के बाहर कतार में खड़े रहे। ऐसे समय में चिकित्सकों की उपलब्धता न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed