{"_id":"6ad1ff91e3ed9234d20bf377","slug":"video-video-nashal-caya-palkara-safatavayara-ijanayara-ka-lta-gada-ka-tha-shatara-garafatara-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नशीली चाय पिलाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा, गोंडा के दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नशीली चाय पिलाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा, गोंडा के दो शातिर गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। अयोध्या एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार शाम घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हंसवर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित कुमार को लिफ्ट देकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनका कीमती सामान लूटकर इब्राहिमपुर के मठिया गांव के पास छोड़ दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गोंडा के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर पूरा सामान बरामद कर लिया। एसपी प्राची सिंह ने टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र के हतवा गांव निवासी भोला उर्फ उमेश केवट और अशोक उर्फ मैनू उर्फ रामनारायन शामिल है। इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक पर कूटरचित नंबर प्लेट लगाई गई थी और उसका इंजन नंबर भी खुरचा गया था। इनके पास से दो लैपटॉप और चार्जर, एक आईपैड और चार्जर, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो आईडी कार्ड, चार एटीएम कार्ड, हेडफोन, ट्रॉली बैग, काला बैग, कपड़े और अन्य घरेलू सामान बरामद हुआ।
इसके अलावा कुल 19 ग्राम डायजापाम पाउडर बरामद हुआ है जिसका इस्तेमाल लोगों को बेहोश करने के लिए करते थे। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पीड़ित इंजीनियर का प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।