{"_id":"6a97ed515fe7d880fd0e09fd","slug":"video-video-mahana-sa-tata-palya-garamanae-na-bsa-lkaugdha-sa-khatha-bnaya-asathaya-rasata-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महीनों से टूटी पुलिया, ग्रामीणों ने बांस-लकड़ी से खुद बनाया अस्थायी रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महीनों से टूटी पुलिया, ग्रामीणों ने बांस-लकड़ी से खुद बनाया अस्थायी रास्ता
अंबेडकरनगर। विकासखंड कटेहरी की ग्राम सभा अटवाई के निवियहवा और अहिरनवा गांव के करीब 100 घरों के लोगों की परेशानी महीनों बाद भी दूर नहीं हो सकी है। प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली पक्की सड़क पर बनी पुरानी पुलिया को आरईएस विभाग ने तोड़ दिया लेकिन अब तक नए पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका। हालात से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को आपसी सहयोग से बांस और लकड़ियों के सहारे अस्थायी पुलिया तैयार कर आवागमन का रास्ता बनाने का प्रयास किया।
पुलिया टूटने के बाद सबसे अधिक परेशानी प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को हो रही है। रास्ता बाधित होने के कारण कई बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं गांव में किसी के बीमार पड़ने या आपात स्थिति होने पर मरीज को अस्पताल ले जाना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बना हुआ है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो गई है।
ग्रामीण डॉ. मुकेश गोस्वामी, मेवालाल निषाद, गजराज निषाद और नंदराम ने बताया कि पुलिया तोड़ने से पहले विभाग को वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करनी चाहिए थी। महीनों बीत जाने के बाद भी नए पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में रास्ता बंद होने का खामियाजा किसी की जान पर भारी पड़ सकता है।
लगातार परेशानी के बीच बुधवार को ग्रामीणों ने खुद बांस और लकड़ियां जुटाकर अस्थायी पुलिया बना दी। ग्रामीणों का कहना है कि यह व्यवस्था स्थायी समाधान नहीं है, लेकिन इससे फिलहाल पैदल और जरूरी आवागमन में कुछ राहत मिल सकेगी। उन्होंने आरईएस विभाग से जल्द नए पुल का निर्माण शुरू कराने और तब तक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।