{"_id":"6ad7785d62cecacaee0d546a","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-elyana-oura-bldajara-thama-ka-padal-bna-aakarashhanae-ka-kathara-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में एलियन और बुलडोजर थीम के पंडाल बने आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में एलियन और बुलडोजर थीम के पंडाल बने आकर्षण का केंद्र
मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले मंगलवार शाम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के साथ आकर्षक सजावट देखने भी पहुंच रहे हैं। शहर के शहजादपुर स्थित नई सड़क पर एलियन थीम पर बना पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां प्रवेश द्वार से लेकर निकासी तक एलियन को अलग-अलग गतिविधियां करते हुए दर्शाया गया है।
वहीं, फव्वारा तिराहे पर बुलडोजर थीम पर तैयार पंडाल देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शहजादपुर चौक, तहसील तिराहा, पटेलनगर और बस स्टैंड समेत अन्य स्थानों पर बने पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे ओवरब्रिज से तहसील तिराहा जाने वाले मार्ग और शहजादपुर मार्ग पर बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत अन्य अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।