{"_id":"6af5f48ed2a565836c0cd5fa","slug":"election-of-the-gram-panchayat-pradhan-of-mahamadpur-chapra-upheld-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-168946-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ग्राम पंचायत महमदपुर चपरा की प्रधान का निर्वाचन बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ग्राम पंचायत महमदपुर चपरा की प्रधान का निर्वाचन बरकरार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत महमदपुर चपरा की प्रधान (प्रशासक) शनिचरा देवी का निर्वाचन बरकरार रहेगा। अपर जिला जज (त्वरित प्रथम) परविंद कुमार की अदालत ने गया प्रकाश की पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए एसडीएम भीटी के 20 फरवरी 2023 के आदेश को सही ठहराया।
गया प्रकाश ने याचिका में आरोप लगाया था कि शनिचरा देवी ग्राम पंचायत की निवासी नहीं हैं। वह पहले सेमलपुर में रहती थीं। इसके बावजूद गलत पते और शपथपत्र के आधार पर उनका नामांकन स्वीकार किया गया। याचिकाकर्ता ने चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रुपये और शराब बांटने के साथ अनुचित दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने खुद को विजयी घोषित करने की मांग की थी।
वहीं, शनिचरा देवी ने आरोपों को निराधार बताया था। उनका कहना था कि ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में उनका नाम क्रम संख्या 1868 और वार्ड 13 में दर्ज है। सूची तैयार होने के दौरान किसी ने आपत्ति भी नहीं की थी।
विज्ञापन
अदालत ने अभिलेखों और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद पाया कि शनिचरा देवी वर्तमान में ग्राम पंचायत के बरहा गांव की निवासी हैं। उनके आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर, निवास प्रमाणपत्र और मतदाता पहचान पत्र में भी यही पता दर्ज है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता नामांकन में गड़बड़ी और चुनाव में भ्रष्टाचार के आरोप साबित नहीं कर सके। एसडीएम के आदेश में कोई अवैधता या अनियमितता नहीं मिली। इसी आधार पर पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी गई।