{"_id":"6af5f427f4bb22d215091d24","slug":"dj-operator-injured-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168988-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल डीजे संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल डीजे संचालक की मौत
विज्ञापन
सद्दरपुर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के टांडा-मया मार्ग पर यादव ढाबे के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल डीजे संचालक ज्ञानचंद जायसवाल (45) की बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है।
टांडा निवासी संदीप जायसवाल के मुताबिक, उनके मामा ज्ञानचंद जायसवाल अलीगंज के मखदूमनगर निवासी थे। वह डीजे संचालन का काम करते थे। बुधवार शाम गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए डीजे लेकर टांडा-अयोध्या मार्ग पर यादव ढाबे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ज्ञानचंद को अयोध्या की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी टांडा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां से भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ज्ञानचंद अपने पीछे पत्नी सुमन, दो बेटियों खुशी (17), नैनसी (15) और बेटे सक्षम (12) को छोड़ गए हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।