फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अंबेडकरनगर: सीआईएसफ शिविर में हुए गोलीकांड में बलिदान अंकित पंचतत्व में विलीन

अंबेडकरनगर: सीआईएसफ शिविर में हुए गोलीकांड में बलिदान अंकित पंचतत्व में विलीन

Thu, 01 Oct 2026 08:48 PM IST
Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:48 PM IST
अंबेडकरनगर: सीआईएसफ शिविर में हुए गोलीकांड में बलिदान अंकित पंचतत्व में विलीन
अंबेडकरनगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र में सेवा पॉवर प्रोजेक्ट में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के शिविर में हुई गोलीबारी में बलिदान हुए अंकित पांडेय का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे पैतृक गांव मठिया पहुंचा। यहां पारिवारिक रस्मों और सीआईएसएफ की टीम ने राजकीय सम्मान व सलामी देने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोपहर करीब 03.30 इल्तिफातगंज स्थित सरयू नदी के घाट पर दो साल के बेटे अगस्ता और बड़े जीता श्याम सुंदर मिश्रा ने बंदूकों से सलामी के बीच मुखाग्नि दी। इब्राहिमपुर क्षेत्र के दौलतपुर एकसारा (मठिया) निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शिव प्रसाद पांडेय के पुत्र अंकित पांडेय (36) का पार्थिव शरीर जम्मू से दिल्ली होते हुए सुबह करीब सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से सड़क मार्ग से सीआईएसएफ के जवान और परिवार के लोग पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरा गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। पिता शिव प्रसाद पांडेय व मां प्रमिला पांडेय के साथ छह बहनें और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर अंकित का चेहरा आखिरी बार देखने की गुहार लगाते रहे। पत्नी प्रियंका पांडेय की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सीआईएसएफ के प्रयागराज परिक्षेत्र के डीआईजी मनीष सिंह की मौजूदगी में एनटीपीसी यूनिट ने तिरंगा अर्पित करने की रस्म पूरी की। इसके बाद परिजनों व रिश्तेदारों के साथ जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर करीब डेढ़ बजे गमगीन माहौल में अंतिम यात्रा शुरू हुई जिसके पीछे जनसमूह साथ चल पड़ा। मठिया गांव से लेकर इल्तिफातगंज स्थित सरयू नदी के घाट तक सैकड़ों दोपहिया और चार पहिया वाहनों से लोग अंकित पांडेय अमर रहे के नारे लगाते रहे। घाट पर सीआईएसएफ के जवानों ने बंदूकों से फायरिंग कर सलामी दी। परिवार के सदस्यों ने सनातन परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया। सुबह से ही घर पर जुटने लगे लोग मठिया गांव में शिव प्रकाश पांडेय के घर के बाहर सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। सीआईएसएफ के जवानों ने अंतिम यात्रा के लिए फूलों से सुसज्जित वाहन का प्रबंध किया। इसके साथ ही सलामी व अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए। घर से करीब 100 मीटर दूर मुख्य मार्ग पर पहले तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ घर के बाहर रखा गया जहां सभी ने अंतिम दर्शन किए। इस दौरान पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत प्रशासक साधू वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, बसपा नेता विनय पाठक, प्रधान अंकित पांडेय, सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल, एसडीएम टांडा संजीव सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। ये हुई थी घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिविर में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान एक हेड कांस्टेबल ने अपनी सरकारी राइफल से गोलीबारी कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय, उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह समेत चार जवानों की मौत हो गई थी। यह घटना हमारी फोर्स और परिवार के लिए बहुत दुखद है। यह ऐसा मौका है कि हम सभी को आत्ममंथन करने की जरूरत है। एक सहायक कमांडेंट को तैयार करने में सरकार से लेकर व्यक्ति की बहुत मेहनत लगती है। यह पूरे देश के लिए बड़ा नुकसान है। इसकी भरपाई संभव नहीं है। - मनीष सिंह, डीआईजी सीआईएसएफ प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिहार: पानापुर में गंडक का कहर, सरौजा भगवानपुर के पास टूटा तटबंध; निचले इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

01 Oct 2026

पीलीभीत: भाकियू ने किसान और जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

01 Oct 2026

फिरोजपुर मंडल में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत श्रमदान

Video: लोक भवन में 87 इंटरसेप्टर वाहनों को मुख्यमंत्री योगी ने किया फ्लैग ऑफ

01 Oct 2026

Video: मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूर पार्क रोड पर घंटों जाम, मरीजों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

01 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में दुर्गा पूजा व रामलीला समन्वय समिति की बैठक

01 Oct 2026

VIDEO: कोरखाना मुख्य मार्ग पर जलभराव, एक साल से लोग परेशान, रोज गुजरते हैं हजारों लोग

01 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: 50 साल से लापता शख्स की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, उप निबंधक सहित कई पर एफआईआर दर्ज

01 Oct 2026

VIDEO: बीमारी से सीआरपीएफ हवलदार की मौत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

01 Oct 2026

VIDEO: राम मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का नए सिरे से तैयार हो रहा खाका

01 Oct 2026

VIDEO: प्रभु श्रीराम के चित्र पर चुनाव सामग्री लगाने में रिपोर्ट दर्ज, सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी

01 Oct 2026

VIDEO: चंपत राय को अयोध्या से बाहर भेजने की योजना फिलहाल टली, चार्जशीट में नहीं बनाया गया आरोपी

01 Oct 2026

राष्ट्रपति दौरे को लेकर श्री नयना देवी में कड़ी सुरक्षा, 6 अक्तूबर को सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

01 Oct 2026

Video: लोहिया संस्थान और अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

01 Oct 2026

भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष का पलटवार, बोले- जिस भाषा में बोलेंगे, उसी में जवाब मिलेगा

01 Oct 2026

बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में खून से लथपथ मिला युवक का शव

शिमला में टमाटर के दाम 20 रुपये प्रति किलो गिरे, अब 40 रुपये में बिक रहा भाव

01 Oct 2026

मंडी: 35 साल बाद परिवार से मिलेगी प्रमिला, रामन्ना की भी होगी घर वापसी; भावुक होकर दी गई विदाई

01 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो की तैयारी तेज, गंगा पार डोमरी में उतरीं चार बड़ी मशीनें

01 Oct 2026

मेरठ: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, डॉ. राजीव अग्रवाल ने किया उद्घाटन

01 Oct 2026

मेरठ: राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, डॉ. राजीव अग्रवाल ने किया उद्घाटन

01 Oct 2026

दिल्ली में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया हिस्सा

01 Oct 2026

नोएडा: पहले दिन ही ध्वस्त हुई नो पीयूसी, नो फ्यूल व्यवस्था, सर्वर ठप, बिना जांच मिला ईंधन

01 Oct 2026

फरीदाबाद: गुरुग्राम नहर के दूषित पानी का निरीक्षण, सैंपल लिया

01 Oct 2026

गाजियाबाद में वारदात: ईंट पत्थर से युवक के मुंह और सिर पर वार, फुट ओवर ब्रिज पर शव मिलने से मचा हड़कंप

01 Oct 2026

कानपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन, कैंट के संजय नगर खलवा में जुग्गी बस्ती खाली करने के निर्देश

01 Oct 2026

कानपुर: संजय नगर खलवा में बेघर होने का खौफ, रेलवे की चेतावनी से सड़कों पर आई गृहस्थी

01 Oct 2026

कानपुर: दो अक्टूबर को व्यापारी मनाएंगे नो यूपीआई-डे, डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर का विरोध

01 Oct 2026

कानपुर: संचारी रोगों के खिलाफ अभियान की शुरुआत, डीएम ने कांशीराम अस्पताल में किया शुभारंभ

01 Oct 2026

कानपुर में न्याय के लिए अनोखा विरोध, हाथों में सीएम योगी का पोस्टर ले पैदल लखनऊ रवाना हुए धीरज चड्ढा

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed