{"_id":"6abe2a598f1d9f6d37059d72","slug":"video-shramdaan-under-one-day-one-hour-together-in-firozpur-division-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत श्रमदान
फिरोजपुर मंडल में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत एक अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ भी हुआ, जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे अमृतसर, फिरोजपुर कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर और ढंडारी कलां सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों, यार्ड, रेलवे कॉलोनियों, आरपीएफ बैरकों तथा रेलवे ट्रैक के आसपास संयुक्त श्रमदान किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस अभियान में रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्काउट-गाइड और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर, बैनर, पैम्फलेट और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को ‘मेरी सीट, मेरा डिब्बा’ थीम के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।