{"_id":"6a9d295bbd14bcd7100f67b1","slug":"video-abdakaranagara-ma-navanaramata-paravaraka-nayayalya-bhavana-ka-uthaghatana-athhavakatao-oura-vathakaraya-ka-rahata-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का उद्घाटन, अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का उद्घाटन, अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत
अंबेडकरनगर में जनपद न्यायालय परिसर में नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का रविवार को भव्य ई-उद्घाटन हुआ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने भवन का ई-उद्घाटन किया। वरिष्ठ न्यायाधीश व इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी तथा अंबेडकरनगर की प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, जिला जज चंद्रोदय कुमार की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम से न्यायिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर अधिवक्ताओं और वादकारियों में खुशी रही।
आरओबी के नीचे संचालित पुराने पारिवारिक न्यायालय के जनपद न्यायालय परिसर से दूर होने के कारण लंबे समय से हो रही परेशानी से अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत मिली है। पहले न्यायालय तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और आवागमन में दिक्कत होती थी। अब जनपद न्यायालय परिसर में ही पारिवारिक न्यायालय भवन उपलब्ध होने से मुकदमों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं और तारीख पर आने वाले वादकारियों को सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।