{"_id":"6ae8531641f2d3666804ec5f","slug":"video-algaugdhha-ma-yatayata-jaganprkata-ral-sa-yatayata-maha-ka-shabharabha-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में यातायात जागरूकता रैली से यातायात माह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में यातायात जागरूकता रैली से यातायात माह का शुभारंभ
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 2 नवम्बर को अलीगढ़ में यातायात माह नवम्बर-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस कार्यालय से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसमें हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने का संकल्प शामिल था। रैली में यातायात पुलिस के साथ लगभग 50 छात्र/छात्राएं और 30 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। यह रैली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर तस्वीर महल चौराहा पर समाप्त हुई। अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि यातायात माह में जिले भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।