Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stone Pelting Over Urination Dispute

अलीगढ़: सराय मियां में लघुशंका करने से रोकने पर पथराव, एक घायल, तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

Sun, 08 Nov 2026 03:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 08 Nov 2026 03:48 PM IST
सार

घटना सराय मियां स्थित महबूब न्यू स्टार पब्लिक स्कूल के पास की एक गली में हुई। बताया गया है कि गली में लघुशंका करने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Stone Pelting Over Urination Dispute
पथराव व मारपीट के बाद देहली गेट थाने पहुंचे एक पक्ष के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय मियां इलाके में लघुशंका करने से रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पथराव शुरू हो गया। घटना में वाल्मीकि समाज के युवक राजेश को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना सराय मियां स्थित महबूब न्यू स्टार पब्लिक स्कूल के पास की एक गली में हुई। बताया गया है कि गली में लघुशंका करने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने दोबारा तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हुआ और पथराव होने लगा। इस दौरान राजेश को चोटें आईं। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस की निगरानी में क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि घायल राजेश की तहरीर के आधार पर जीशान, शाहरुख और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed