{"_id":"6ab77e81eb70b0018500caad","slug":"video-algaugdhha-ma-ha-raha-shara-hanamata-carata-katha-ma-pahaca-dapata-saema-kashava-parasatha-maraya-bl-yaha-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में हो रही श्री हनुमंत चरित कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में हो रही श्री हनुमंत चरित कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले यह
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अलीगढ़ में सपा, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। दावा किया कि 2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। सपा की चुनावी तैयारियों पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी साइकिल तो चुनाव के पहले ही पंचर है। उपमुख्यमंत्री डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही श्री हनुमंत चरित्र कथा के समापन समारोह शामिल हुए। मीडिया से उन्होंने कहा कि विपक्षी दल साथ में चुनाव लड़ें या अलग-अलग, जनता का समर्थन भाजपा को ही मिलेगा। चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष केवल मगरमच्छ के आंसू बहाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की विपक्ष की मांग की उन्होंने कड़ी आलोचना की। बिना सीजेपी का नाम लिए कहा कि यदि राजनीति करनी है तो राजनीतिक दल बनाना चाहिए। सपा अध्यक्ष के भगवा रंग से जुड़ाव के सवाल पर मौर्य ने रामायण के कालनेमि प्रसंग का उल्लेख किया। कहा कि चुनाव के समय रंग बदलकर जनता को भ्रमित करने की राजनीति को प्रदेश की जनता अच्छे से समझती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।