Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Work on constructing metro pillars has accelerated workforce and the number of machines have been increased
{"_id":"6a7dd2d34fc5c7c0a703b799","slug":"video-work-on-constructing-metro-pillars-has-accelerated-workforce-and-the-number-of-machines-have-been-increased-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेट्रो के पिलर बनाने के लिए कार्य तेज, कर्मचारी और दो मशीनें बढ़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेट्रो के पिलर बनाने के लिए कार्य तेज, कर्मचारी और दो मशीनें बढ़ाईं
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज करते हुए कर्मचारी और दो मशीनें बढ़ा दी हैं। पिलर बनाने का कार्य तेजी पर है। यह 10 महीने में पूरा हो जाएगा और अगले साल मार्च में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो चलने की उम्मीद है।
उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। इसकी दूरी 16 किलोमीटर है और इसमें 14 स्टेशन हैं। यह एलिवेटेड ट्रैक है। इसमें पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलेगी। दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक मेट्रो चलाई जाएगी। पहले चरण का काम पूरा हो गया है। स्टेशन बनाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में मेट्रो के लिए शाहदरा तक ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। पहले आठ मशीनें थीं, अब 10 मशीनें लगी हुई हैं। यह मशीन है पिलर बनाने के लिए खुदाई कर रही है, जिससे कार्य तेजी से होगा। इसके बाद पिलर बनने पर गर्डर रखे जाएंगे। अगले साल मार्च तक यह पूरा ट्रैक बन जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।