{"_id":"6ad9c18e5e72c59cdc049ed3","slug":"video-video-paratama-vasarajana-ka-btha-yamana-ma-utara-sharathathhal-jal-ma-ajagara-thakha-maca-gaii-cakha-pakara-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना नदी में पड़े जाल में फंसा था अजगर, प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे श्रद्धालुओं में मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना नदी में पड़े जाल में फंसा था अजगर, प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे श्रद्धालुओं में मची अफरा तफरी
बाह। जैतपुर के नौगवा में यमुना नदी में पड़े जाल में अजगर फंसा हुआ था। मंगलवार की शाम जाल में फंसे अजगर को देख कर देवी प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को एक घंटे में रेस्क्यू कर यमुना के बीहड़ में छोड़ दिया। वन विभाग नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने वाले की पहचान करने में जुटा है। नौगवा में यमुना नदी के किनारे चित्राहाट पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंड खुदवाया है। मंगलवार की शाम क्षेत्र के लोग श्रद्धा भाव से कुंड में प्रतिमा विसर्जन कर रहे थे। प्रतिमा विसर्जन के बाद यमुना स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं में जाल में फंसे अजगर को देख कर चीख पुकार मच गई। अचानक मची अफरा तफरी पर चित्राहाट पुलिस नदी किनारे पहुंची। अजगर को देख कर वन विभाग को सूचना दी। जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने अजगर को रेस्क्यू करने के लिए नीरज कुमार शर्मा, अजय कुमार, योगेश कुमार की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने नदी में पड़े जाल समेत अजगर को बाहर निकाला। जाल काट कर अजगर को सुरक्षित बचाया। इसके बाद यमुना के बीहड़ के प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया। तब कहीं जाकर प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डालने वाले की पहचान करने में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।