{"_id":"6aa69d2302597a221b0f0fcc","slug":"video-vehicle-stuck-in-mud-for-90-minutes-patient-life-at-risk-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दलदल में डेढ़ घंटे फंसा वाहन, आफत में मरीज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दलदल में डेढ़ घंटे फंसा वाहन, आफत में मरीज की जान
आगरा के चंबल के बीहड़ में झरनापुरा गांव बसा है। गांव में आने-जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। शनिवार की दोपहर मरीज को ले जा रहा वाहन दलदल में फंस गया। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण वाहन निकालने के लिए जूझते रहे। इस दौरान मरीज की जान भी आफत में पड़ गई थी। झरनापुर वहीं गांव है, जहां के 9 वर्षीय वीर बालक अजय राज को मगरमच्छ से अपने पिता की जान बचाने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया था। अजयराज ने बधाई देने वाले जनप्रतिनिधियों से गांव के लिए सड़क की मांग की थी, लेकिन अब तक बनी नहीं है। गांववालों ने बताया कि हरलालपुरा से झरनापुरा तक टूटी पड़ी सड़क पर बारिश के दिनों में जलभराव और दलदल के हालात पैदा हो गए हैं। शनिवार दिन में करीब 11 बजे करीब समाजसेवी नेत्रपाल वर्मा गांव की बीमार महिला हीरा देवी को इलाज के लिए आगरा ले जा रहे थे। मरीज लेकर जा रहा वाहन दलदल में फंस गया। उन्होंने बताया ग्रामीणों की मदद से धक्के मार कर करीब डेढ़ घंटे में वाहन को दलदल से निकाला जा सका। तब कहीं जाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने और गांव के अन्य लोगों ने गांव की सड़क निर्माण नहीं होने पर रोष भी जताया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।