{"_id":"697cbbbc1aafca88ba0ee480","slug":"video-up-lakhpati-didi-prabha-yadav-honored-at-national-commission-for-women-foundation-day-ceremony-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सात पशु और उद्यमशील सोच...लखपति दीदी प्रभा यादव ने कर दिया कमाल, दो लाख से अधिक का किया कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सात पशु और उद्यमशील सोच...लखपति दीदी प्रभा यादव ने कर दिया कमाल, दो लाख से अधिक का किया कारोबार
राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर को यूपी की लखपति दीदी प्रभा यादव पर महिला आयोग द्वारा निर्मित एक आकर्षक कैनवस पेंटिंग भेंट की। प्रभा यादव उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी एक सशक्त स्वयं सहायता समूह सदस्य हैं। वह मुरली माता स्वयं सहायता समूह से संबद्ध हैं और बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सक्रिय दुग्ध उत्पादक सदस्य हैं। ग्राम रसोई, जनपद झांसी की निवासी प्रभा ने अपने परिश्रम, लगन और उद्यमशील सोच के बल पर लखपति दीदी के रूप में उल्लेखनीय पहचान स्थापित की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 से दिसंबर 2025 तक प्रभा यादव ने बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को कुल 3475 लीटर दूध की आपूर्ति कर लगभग 2.16 लाख रुपये का कारोबार किया। उनके पास वर्तमान में सात दुधारू पशु हैं, जो उनकी सतत आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार हैं। इस अवसर पर डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि प्रभा यादव जैसी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और आजीविका सृजन की प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें समाज में सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।