{"_id":"6a991e216012f737f0021669","slug":"video-traffic-will-be-diverted-via-level-crossing-522-and-underpass-524-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फाटक 523 पांच से 7 सितंबर तक रहेगा बंद, 522 और अंडरपास 524 से गुजरेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फाटक 523 पांच से 7 सितंबर तक रहेगा बंद, 522 और अंडरपास 524 से गुजरेगा यातायात
आगरा। ईदगाह-बिचपुरी के बीच फाटक संख्या 523 पर 3 से 7 सितंबर तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात 5 सितंबर सुबह आठ बजे से 7 सितंबर रात 11 बजे तक बंद रहेगा। वाहन चालकों के लिए फाटक संख्या 522 और अंडरपास 524 से होकर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।
आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा-बांदीकुई रेलखंड पर ईदगाह-बिचपुरी के मध्य फाटक संख्या 523 पर मरम्मत किया जाना प्रस्तावित है। कार्य को सड़क यातायात जारी रखते हुए करना संभव नहीं है। इसलिए फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में फाटक संख्या 522 अथवा अंडरपास 524 से होकर निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और रेल सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।