{"_id":"6a4cda7894522452660f3e2b","slug":"video-traders-protest-against-vehicle-tagging-in-mandi-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वाहन टैग व्यवस्था के विरोध में भरी हुंकार, व्यापारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वाहन टैग व्यवस्था के विरोध में भरी हुंकार, व्यापारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
आगरा के यमुनापार स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति (गल्ला मंडी) में वाहन टैग व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने मंडी कार्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था केवल शोषण का जरिया बन गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसे तत्काल समाप्त नहीं किया गया तो प्रदेशभर के व्यापारी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। गल्ला मंडी अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि नई एप प्रणाली जटिल है। इससे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसे खत्म किया जाए। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है। उनका आरोप है कि व्यापार को सुगम बनाने के बजाय यह व्यवस्था व्यापारियों के लिए नई मुश्किलें पैदा कर रही है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि कई बार मंडी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इससे व्यापारियों में भारी रोष है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वाहन टैग व्यवस्था तत्काल वापस नहीं ली गई तो प्रदेश की सभी कृषि उत्पादन मंडियों के व्यापारी एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान नरेश चंद गोयल, सत्यप्रकाश बंसल, अंकित गुप्ता, विक्रांत गोयल, विनोद अग्रवाल, मोहन कुमार गर्ग, अनीश कुमार गर्ग, अनमोल, गगन गोयल, लक्ष्मी नारायण, मजनीश कुमार, मुकुल सिंघल आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।