{"_id":"6ad9031be07c6583cf0e0ddb","slug":"video-running-track-prepared-on-barren-land-for-army-recruitment-in-agra-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर
आगरा-ग्वालियर रोड पर गांव बाद में अंग्रेजों के जमाने की खंडहर कोठी के आसपास बंजर पड़ी जमीन आज युवाओं के सपने को हकीकत में बदलने वाला स्थान बन गई है। इस जमीन पर नौ साल पहले क्षेत्र के युवाओं ने अपने हाथों से रनिंग ट्रैक तैयार किया था। तब शुरू हुआ यह प्रयास आज भर्ती की तैयारी करने वाले सैकड़ों युवाओं का सहारा बन चुका है। सुबह होते ही यहां सैकड़ों युवा दौड़ते दिखते हैं। किसी का सपना फौजी बनना है। कोई पुलिस और अर्धसैनिक बल में जाने के लिए पसीना बहा रहा है। खास बात यह है कि अब बेटियां भी लड़कों के साथ इसी ट्रैक पर दौड़कर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। गांव बाद का यह रनिंग ट्रैक किसी सरकारी योजना से तैयार नहीं हुआ। कुछ साल पहले क्षेत्र के युवाओं ने मिलकर करीब 40 दिन की कड़ी मेहनत से बंजर जमीन को समतल कर इसे तैयार किया था। युवाओं की मेहनत से तैयार हुआ यह ट्रैक धीरे-धीरे आसपास के गांवों के युवाओं के लिए भर्ती की तैयारी का प्रमुख केंद्र बन गया। इसमें शमसाबाद, सैंया, बरौली अहीर, अकोला ब्लॉक के करीब 15 से अधिक गांवों के युवा रोजाना सुबह-शाम पहुंचते हैं। यहां अभ्यास करने वाले तमाम युवा विभिन्न सुरक्षा बलों में चयनित होकर सेवाएं भी दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।