{"_id":"6a8c0410a26e7de61c0f187c","slug":"video-raj-chauhan-murder-case-accused-released-from-jail-threatens-mother-and-brother-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज चौहान हत्याकांड...जेल से छूटे आरोपी ने मां और भाई को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज चौहान हत्याकांड...जेल से छूटे आरोपी ने मां और भाई को धमकाया
आगरा। राज चौहान हत्याकांड में जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी आकाश प्रजापति पर अब मृतक की मां नीरज और छोटे भाई हर्ष को धमकाने का आरोप लगा है। आरोप है कि 18 अगस्त की रात प्रयागराज से लौटते समय आकाश ने तीन साथियों के साथ रोका और समझौता नहीं करने पर दोनों की हत्या करने की धमकी दी।
थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मां नीरज ने पुलिस को बताया कि वह बेटे राज की हत्या के मामले में अपने वकील से मिलने प्रयागराज गई थीं। रात करीब 10:30 बजे छोटा बेटा हर्ष उन्हें मंडी समिति से स्कूटी पर लेकर सौ फुटा रोड होते हुए घर लौट रहा था। सौदान सिंह डिग्री कॉलेज कट के पास आकाश प्रजापति ने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आकाश ने कहा कि वह जेल से बाहर आ गया है। धमकाया कि उसके साथी विष्णु उर्फ भुल्ला, मोहित पंडित, आशु तिवारी और भोला कलेशी भी जल्द बाहर आने वाले हैं। समझौता नहीं किया तो राज जैसा ही हाल मां-बेटे का कर देंगे। उसने यह भी कहा कि उसके ऊपर बड़े लोगों का हाथ है।
बता दें कि राज चौहान की 23 जनवरी 2026 की रात ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आकाश समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आकाश 30 जनवरी को मुठभेड़ में पकड़ा गया था। राज की मां ने आकाश व उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की पुलिस हरसंभव मदद करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।