Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Rail traffic remains disrupted two days after derailment at Sahibabad seven trains on Agra route cancelled
{"_id":"6a64d2f982a74c45be0a57d9","slug":"video-rail-traffic-remains-disrupted-two-days-after-derailment-at-sahibabad-seven-trains-on-agra-route-cancelled-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साहिबाबाद में डिरेलमेंट के दो दिन बाद भी सुचारु नहीं हुआ रेल यातायात, आगरा रूट की सात ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साहिबाबाद में डिरेलमेंट के दो दिन बाद भी सुचारु नहीं हुआ रेल यातायात, आगरा रूट की सात ट्रेनें रद्द
आगरा के साहिबाबाद स्टेशन पर मालगाड़ी के डिरेलमेंट के दो दिन बाद भी यातायात सुचारु नहीं हो सका है। इससे आगरा मंडल की ट्रेनों का संचालन भी बाधित है। लगातार कंजेशन और परिचालन प्रभावित होने के कारण शुक्रवार को आगरा, मथुरा और धौलपुर से चलने वाली सात ईएमयू व पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इससे रोजाना दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन पर रिस्टोरेशन कार्य के चलते यातायात दबाव लगातार बना हुआ है। इसी वजह से ट्रेन संख्या 64957 आगरा कैंट-पलवल, 64168 आगरा सिटी-गाजियाबाद, 64073 धौलपुर-नई दिल्ली, 64903 मथुरा-गाजियाबाद, 64905 मथुरा-नई दिल्ली, 64019 मथुरा-शकूरबस्ती और 64051 कोसीकलां-गाजियाबाद ट्रेनें निरस्त की गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।