{"_id":"692ac2998c25c9d4a50dca33","slug":"video-protest-continues-outside-rbs-college-on-day-2-police-serve-notice-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरबीएस कॉलेज के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरबीएस कॉलेज के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिया नोटिस
बिचपुरी। बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार से आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के गेट के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। दूसरे दिन शनिवार को भी धरना जारी रहा। चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगें पूरी करो और ग्रामीण एकता जिंदाबाद तथा भारत माता की जय के नारे लगाए।
बता दें कि किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह और बिचपुरी ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष हाकिम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोग 12 मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं, थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने धरने पर बैठे लोगों को नोटिस देकर धरने को अन्य स्थान पर ले जाने के लिए कहा है। धरने में शिशुपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अंगद सोलंकी, पुष्पेंद्र चौधरी, अजीत चाहर बरारा, भरत सिंह सोलंकी, मुनेंद्र परमार, प्रदीप चौधरी प्रधान बिचपुरी, पूर्व प्रधान कृष्णवीर सिंह सोलंकी, कृपाल सिंह आदि रहे। वहीं, थाना जगदीशपुरा के निरीक्षक अपराध आई.पी सिंह फोर्स के साथ डटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।