Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi’s Public Meeting Cancelled Due to Rain Visit Still Uncertain

सीएम योगी का आगरा दाैरा रद्द: बारिश ने फेरा प्रशासन की तैयारियों पर पानी, टाटा ग्राउंड में होनी थी जनसभा

Fri, 16 Oct 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 10:40 AM IST
सार

लगातार बारिश और टाटा ग्राउंड में जलभराव व कीचड़ के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुक्रवार को प्रस्तावित जनसभा रद्द कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने इसकी पुष्टि की।
 

विज्ञापन
CM Yogi’s Public Meeting Cancelled Due to Rain Visit Still Uncertain
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम की मार के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दाैरा रद्द हो गया। सीएम की शुक्रवार को टाटा ग्राउंड पर जनसभा प्रस्तावित थी। पार्टी ने वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था तो की थी लेकिन बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश के चलते पंडाल के चारों तरफ पानी भर गया था। कीचड़ और लोगों को होने वाली दुश्वारियां के चलते पार्टी ने जनसभा को निरस्त करने का फैसला लिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने इसकी पुष्टि की है । 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को आगरा दाैरा प्रस्तावित था। उनके आगमन के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं। मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया गया था। सीएम का सुबह 11:10 बजे आगरा के खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचना प्रस्तावित था। इसके बाद सड़क मार्ग से ताज ईस्ट गेट रोड स्थित निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के निर्माण कार्यों और प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करना था। वहां से टाटा ग्राउंड में एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम था। इसके साथ ही सीएम को फतेहाबाद के दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंचकर संवेदना भी व्यक्त करनी थी।
विज्ञापन


बारिश के चलते टाटा ग्राउंड पर पानी भर गया। इसके चलते शुक्रवार सुबह पहले जनसभा रद्द होने की जानकारी दी गई, इसके बाद सीएम का आगरा दाैरा ही रद्द होने की पुष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed