{"_id":"6ad1ed43b742d6fc0c050d38","slug":"six-arrested-in-interstate-theft-gang-that-used-animal-sounds-as-signals-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा पुलिस ने दबोचा ऐसा गिरोह, जो निकालते हैं जानवरों की आवाज; फिर घर कर देते हैं साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा पुलिस ने दबोचा ऐसा गिरोह, जो निकालते हैं जानवरों की आवाज; फिर घर कर देते हैं साफ
Fri, 16 Oct 2026 02:54 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:54 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में करीब 20 लोग शामिल हैं, जो पांच-पांच की टोली बनाकर गांवों में चोरी करते थे।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गिरफ्त में शातिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कागारौल, साइबर सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह में करीब 20 लोग शामिल हैं। पांच-पांच सदस्यों की टोली बनाकर ये गांवों में चोरी करते थे। एक बार में दो से अधिक घरों को निशाना बनाते थे। देहात और दूसरे जिलों की सीमा से सटे गांवों में किराये की कार से पहुंचते थे।
जानवरों की आवाज निकालकर साथियों को संकेत देते थे। गिरोह गाजियाबाद, गोरखपुर और हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी वारदात कर चुका है। मास्टरमाइंड पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।