{"_id":"6ad1d4a4fa5a06aabf0d953d","slug":"two-containers-collide-on-agra-gwalior-highway-drivers-escape-unhurt-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण भिड़ंत, सैंया चौराहे पर टकराए दो कंटेनर; चालक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण भिड़ंत, सैंया चौराहे पर टकराए दो कंटेनर; चालक बाल-बाल बचे
Fri, 16 Oct 2026 01:09 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:09 PM IST
सार
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो कंटेनर आपस में टकरा गए। टक्कर में एक कंटेनर की चालक केबिन क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन दोनों चालक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
सैंया चौराहे पर टकराए दो कंटेनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे के पास दो कंटेनर आपस में टकरा गए। इस भीषण हादसे में दोनों कंटेनरों के चालक बाल-बाल बच गए।
यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे हुई। आगरा की ओर से एक कंटेनर सैंया चौराहे से खेरागढ़ की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान धौलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे दूसरे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धौलपुर से आ रहे कंटेनर की चालक केबिन एक तरफ से क्षतिग्रस्त होकर घूम गई।
हादसे के समय चौराहे पर राहगीरों की संख्या कम थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि उस समय अधिक लोग वहां मौजूद होते तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन