{"_id":"6aa69d07ac440c3ffc087aa3","slug":"video-preparations-underway-to-take-action-against-former-xen-and-je-of-awas-vikas-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आवास विकास के पूर्व एक्सईएन, एई और जेई पर कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आवास विकास के पूर्व एक्सईएन, एई और जेई पर कार्रवाई की तैयारी
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आगरा कार्यालय की संपत्ति 8.65 करोड़ रुपये से अधिक की बकाएदारी के कारण नीलामी के कगार पर है। इस मामले में हो रही किरकिरी से बचने के लिए अब लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए मंथन शुरू हो गया है। तहसील सदर प्रशासन अगले हफ्ते जिलाधिकारी से नीलामी की तारीख तय करने की अनुमति मांगेगा। लारा कोर्ट (भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापना प्राधिकरण) और दीवानी अदालत के आदेशों के तहत तहसील सदर प्रशासन ने वसूली के लिए 29 आरसी जारी की थीं। क्षेत्रीय अभियंताओं ने बकाए का निस्तारण नहीं किया। उन्होंने अदालती व प्रशासनिक नोटिसों की जानकारी मुख्यालय को भी नहीं दी। नतीजतन, तहसील सदर की टीम को कार्रवाई करनी पड़ी। टीम ने सिकंदरा-बोदला रोड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर कुर्की की। इस दौरान कार्यालय के आठ चैंबरों को सील कर दिया गया। कार्यालय सील होने और नीलामी की नौबत आने से परिषद की साख को भारी धक्का लगा है। अब नीलामी प्रक्रिया पर कानूनी अड़चनें सामने आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।