{"_id":"6aa665bbff727a6f5d0689a3","slug":"video-police-registered-an-fir-for-recording-video-of-the-girl-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बालिका का बनाया अश्लील वीडियो, परिवार को दी जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बालिका का बनाया अश्लील वीडियो, परिवार को दी जान से मारने की धमकी; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर सीकरी के थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के अनुसार उसकी 12 वर्षीय पुत्री 25 जुलाई को सुबह करीब आठ बजे गांव में स्थित शनिदेव मंदिर पर पूजा करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही गोपाल और भरत ने बच्ची का वीडियो बना लिया। आरोप है कि 27 और 28 जुलाई को भरत व गोपाल ने उक्त वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने आरोपियों के परिवार से शिकायत की। इसके बाद आरोपियों के परिजनों समेत कई लोगों ने पीड़िता के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।