फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relocation Process Begins for Hanuman Temple and Shrine at Tundla Railway Station

यूपी: टूंडला स्टेशन से हटाया जा रहा हनुमान जी का मंदिर, उमड़ी भीड़; भजन-पूजन कर बजरंगबली से लगाई ये गुहार

Wed, 16 Sep 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 11:40 AM IST
सार

टूंडला रेलवे स्टेशन के विकास और सौंदर्यीकरण के तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन के बीच स्थित हनुमान मंदिर को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के बाद मंदिर का सामान हटाया गया, जबकि मजार को नमाज के बाद स्थानांतरित किया जाना है।
 

विज्ञापन
Relocation Process Begins for Hanuman Temple and Shrine at Tundla Railway Station
टूंडला स्टेशन से हटाया जा रहा हनुमान मंदिर, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के तहत रेल प्रशासन द्वारा प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के बीच बने श्रीहनुमान मंदिर और प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित मजार को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले चरण में हनुमान मंदिर स्थानांतरित करने के लिए हिन्दू श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा पढ़ा,इसके साथ ही उन्हें नए स्थान पर चलने का आव्हान किया। इस दौरान स्टेशन पर रेल अधिकारी, तहसील प्रशासन व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर की नमाज के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर स्थित मजार को  स्थानांतरित किया जायेगा।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हिन्दू मुश्लिम दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के बाद रेलवे स्टेशन स्थित धार्मिक स्थल मंदिर व मजार को हटाने का निर्णय लिया था। रेल प्रशासन ने दोनों ही समुदायों के साथ बैठक कर सहमति मिलने पर स्थान आवंटित किए थे। इस प्रक्रिया के तहत बुधवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर मारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इसके पश्चात मौके पर पहुंचे अधिकारियों की देखरेख में हिंदू श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा -अर्चना की। इसके उपरांत हनुमान चालीसा पढ़ा और हनुमान जी से विनती करते हुए दूसरे स्थान पर चलने का आव्हान किया। 
विज्ञापन


 धार्मिक प्रक्रिया होने के बाद मंदिर में रहे रहे साधु संतों ने सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी ने हनुमान जी के जयकारे लगाए। इस दौरान आचार्य रमाशंकर शर्मा, पंकज परमार, मयंक ठाकुर, अनिल धाकरे शीशपाल सिंह, नीरज पचौरी, रिंकू लवानियां, दीपक चौधरी आदि तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने बताया कि पूर्व नियोजित और दोनों ही समुदाय के प्रतिनिधियों से बानी सहमति के बाद मंदिर व मजार स्थानांतरण प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने मंदिर को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोपहर नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग मजार हटाने की प्रक्रिया करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed