फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birthday Turned Tragic Before Temple Visit: Husband Posted Wife's Photo, Hours Later Her Body Reached Home

यूपी: घरवालों से झगड़कर की शादी, तीन साल बाद भयानक हादसे ने कर दिए जुदा; रुला देगी अंशू और मोना की प्रेम कहानी

Wed, 16 Sep 2026 02:00 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 02:00 PM IST
सार

जन्मदिन पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए पति के साथ वृंदावन जा रही 26 वर्षीय मोना की सड़क हादसे में मौत हो गई। रिफाइनरी फ्लाईओवर पर हुए हादसे में पति अंशू घायल हो गए, जबकि मोना ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन
Birthday Turned Tragic Before Temple Visit: Husband Posted Wife's Photo, Hours Later Her Body Reached Home
अंशू और मोना की प्रेम कहानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पांच साल के प्यार के बाद शादी के बंधन में बंधे प्रेमी जोड़े का साथ तीन साल में ही छूट गया। जन्मदिन पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने से पहले 26 वर्षीय मोना की जिंदगी का सफर थम गया। पति के साथ जाते समय रिफाइनरी थाना क्षेत्र में उनकी स्कूटी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मोना 5 फीट उछलकर दूर जा गिरीं और ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीत्कार मच गई है।
विज्ञापन

 

एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां निवासी अंशू वार्ष्णेय (29) निजी बैंक में कार्य करते हैं। उनकी शादी तीन साल पहले छीपीटोला निवासी मोना से हुई थी। मोना भी एक बैंक में कार्यरत थीं। मंगलवार को मोना का जन्मदिन था। सुबह तकरीबन 9 बजे दंपती स्कूटी से वृंदावन जाने के लिए घर से निकले थे। अंशू के अनुसार, उन्हें श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने जाना था। सुबह 10:20 बजे वह रिफाइनरी फ्लाईओवर पर थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान स्कूटी में पीछे से ट्रैक्टर की टक्कर लगी। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। पीछे बैठी मोना संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कूटी के साथ अंशू भी डिवाइडर से टकरा गए और घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोना को मृत घोषित कर दिया। अंशू का इलाज जारी है।
विज्ञापन

रिफाइनरी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया टक्कर की बात सामने नहीं आई है। स्कूटी से महिला गिर गई थी और वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। हालांकि परिजन टक्कर से हादसे की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है।

 

इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर घर से निकले थे पति-पत्नी
अंशू और मोना एक-दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे। मंगलवार को जब वह घर से निकले तो अंशू ने सबसे पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। मोना के साथ 80 के दशक वाली फोटो अपलोड की। इसमें उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। परिजन ने बताया कि अंशु और मोना के बीच करीब पांच साल तक प्रेम संबंध थे। शुरुआत में घरवाले राजी नहीं थे लेकिन बाद में तैयार हो गए। अंशु के पिता देवशंकर की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई। भाई शुभम शादीशुदा हैं, जबकि सबसे छोटी बहन प्रांजल पढ़ाई कर रही हैं।

 

बेटा उठ जा, मुझे जन्मदिन की पार्टी दे दे
परिजन ने बताया कि पति अंशु लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन काफी देर तक कोई मदद नहीं मिल सकी। मोना ने पति की आंखों के सामने दम तोड़ दिया। शाम को मोना का शव कटरा वजीर खां स्थित घर पहुंचा तो चीत्कार मच गई। जिस घर में शाम को जन्मदिन की पार्टी होनी थी, वहां अब रुदन था। मां और सास समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सास नीलम बिलखते हुए कहती रहीं, बेटा उठ जा, मुझे जन्मदिन की पार्टी दे दे। हे प्रभु, आखिर मैंने क्या बिगड़ा था। मेरी बेटी मोना को हमसे छीन लिया। क्या इसलिए अपने पास बुलाया था। पत्नी की मौत से अंशु बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed