{"_id":"6afbc270c551699f2e0b550a","slug":"final-arguments-today-in-case-against-kangana-ranaut-over-alleged-insult-to-farmers-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कंगना रणौत के खिलाफ वाद में आज अंतिम बहस, किसानों पर की थी ये टिप्पणी; दोनों पक्ष देंगे तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कंगना रणौत के खिलाफ वाद में आज अंतिम बहस, किसानों पर की थी ये टिप्पणी; दोनों पक्ष देंगे तर्क
Tue, 17 Nov 2026 08:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 17 Nov 2026 08:26 AM IST
सार
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ किसानों के अपमान के आरोप में दायर वाद पर सोमवार को स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में अंतिम बहस होगी। वादी और प्रतिवादी पक्ष अदालत में अपने-अपने तर्क पेश करेंगे।
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के विरुद्ध दायर किसानों के अपमान के आरोपों के मामले में अब सोमवार को अंतिम बहस होगी। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में वादी और प्रतिवादी पक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे।
वादी रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर, 2024 को अदालत में वाद दायर किया था। 6 जून, 2026 को उन्होंने पुलिस आख्या को अधूरा बताते हुए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि अधूरी पुलिस आख्या के आधार पर मुकदमे की सुनवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। अदालत ने 4 अगस्त को प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया।
इसके बाद वादी ने जिला जज की अदालत में आदेश को चुनौती देते हुए रिवीजन दाखिल किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अधीनस्थ अदालत का आदेश अंतिम नहीं बल्कि अंतर्वर्ती आदेश की श्रेणी में आता है।